Pages

Search This Website

Tuesday, June 2, 2020

दुनिया के 10 अजीबो-गरीब कानून - Strange Laws Around the World

दुनियाभर में बहुत से ऐसे अजीबो-गरीब कानून होते हैं जिनके बारे में यकीन कर पाना कठिन होता है। आज हम आपको दूनिया के ऐसे ही 10 अजीबो-गरीब क़ानून (Weirdest Laws) के बारे मे बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप कह उठेंगे की हद है यार, ऐसा कैसे हो सकता है, तो चलिए जानते हैं।

अलग-अलग देशो में अलग-अलग रीती-रिवाज और कानून होते है। एक देश में जो कानून होते है वो दुसरे में विपरीत हो सकते है। लेकिन कुछ जगहों पर बहुत ही अजीब कानून होते है।
दुनिया के 10 अजीबो-गरीब कानून - Strange Laws Around the World


जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। यहाँ हम आपको दुनियाभर के ऐसे अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में बतायेंगे जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाओगे।

ये है दुनिया के 10 सबसे अजीबो-गरीब कानून - World's Strange Laws in Hindi

वैसे तो दुनिया में बहुत सारे अजीबोगरीब कानून है लेकिन यहाँ पर हम सिर्फ 10 की ही बात करेंगे। हाँ, भविष्य में इसमें और भी कानून शामिल किये जा सकते हैं।

1. सोने से पहले नहाना जरुरी

संयुक्त राज्य अमेरिका (US) का मैसाचुसेट्स (Massachusetts) एक राज्य है जहाँ बोस्टन नामक शहर में एक अजीबो-गरीब कानून है।

जिसके तहत आप रात को बिना नहाए अपने बिस्तर पर नहीं जा सकते हैं और साथ ही आप रविवार के दिन नहा नहीं सकते। वहां इस नियम का उल्लंघन करना गैरकानूनी है।

2. जन्मदिन याद रखना जरुरी

प्रशांत महासागर का एक द्वीपीय देश है समोआ। यदि आप यहाँ अपना खुद का जन्मदिन याद नहीं रखते हैं तो यह जुर्म माना जाता है। यहाँ आपको अपना Birthday याद रखना जरुरी होता है।


3. खुद बल्ब नहीं बदल सकते

ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया में आप अपने घर के बल्ब को खुद नहीं बदल सकते हैं। जिसके पास इलेक्ट्रिशियन का सर्टिफिकेट होता है केवल वही बल्ब बदल सकते है।

4. एक साथ कपडे नहीं धो सकते

संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के कानून के अनुसार यहाँ महिला व पुरुष के अंडरगारमेंट्स एक साथ वाशिंग मशीन में धोना गैरकानूनी है।

5. किस करना है गैरकानूनी

अमेरिका का नेवादा राज्य जिसके यूरेका नामक शहर में एक अजीबो-गरीब कानून प्रचलन में है । इस कानून के अनुसार यहाँ मूंछों वाले पुरुष का महिला को किस करना गैरकानूनी है।

6. साथ में स्नान नहीं कर सकते

अमेरिका के ही शहर लॉस एंजिल्स में दो बच्चों को एक ही टब में साथ में स्नान कराना गैरकानूनी है। हमारे यहाँ से बच्चे साथ में नहाना ही पसंद करते है।

7. छत से कूदने पर मौत की सजा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में छत से कूदने वाला इंसान बच भी गया तो उसके लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

8. राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता जरुरी नहीं

दुनिया के एकमात्र देश पाकिस्तान में राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी योग्यता (qualification) की जरूरत नहीं होती है।

9. गाली देना मना है

अल्बर्टा के एक शहर में चिल्लाना तो दूर गाली देना भी बैन है, यहाँ कोई किसी से छोटा-मोटा झगडा भी नहीं कर सकता, यहाँ ये सब गैरकानूनी है।

10. टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में 10 बजे रात के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। इसके पीछे सरकार की यह सोच है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।

निष्कर्ष,

ये थे दुनिया के 10 अजीबो-गरीब कानून, रिवाज, rules जो वाकई में बहुत अजीब है। अगर आप भारत में रहते हो तो आप जरुर सोचोगे की सचमुच इंडिया में तो बहुत आजादी है।

खैर जो भी है कानून हमेशा सबकी भलाई के लिए बनाये जाते है। आने वाले समय में हम आप कोरिया के खतरनाक कानूनों के बारे में बतायेंगे। तब आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर ले ताकि आपको सुचना मिल जाएँ।

यह लेख आपको कैसा लगा? हमें जरूर बताएं। इस लेख को लाइक व दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Latest Updates

અમારા Whats App Group માં જોડાવા માટે બાજુ ના બટન પર ક્લિક કરો Click Here!

X